Tuesday 2 May 2017

जब बॉलीवुड के लिए धड़का क्रिकेटर का दिल..

कहते हैं बॉलीवुड और क्रिकेट दोनों के बीच प्यार संगम का काम करता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेट प्लेयर की रोमांटिक कपल्स की लंबी सूची इस कहावत को तस्दीक दे रही है। इस सूची में अब टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान और चक दे इंडिया फेम सागरिका घटगे का नाम भी शामिल हो गया है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी ही मशहूर कपल्स के बारे में बताते हैं।   

शर्मिला टैगोर और  मंसूर अली खान पटौदी
नवाब मंसूर अली खान पटौदी क्रिकेट की दुनिया से संभवत: पहले ऐसे प्लेयर थे जिनका दिल बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए धड़का। पटौदी ने अस्सी के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर से निकाह किया। इनकी कहानी 1965 में शुरू हुई जब शर्मिला फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली में थीं। शर्मिला ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका दिल जीतने के लिए पटौदी ने फ्रिज गिफ्ट में दिया लेकिन नाकाम रहे। चार सालों की मेहनत के बाद पटौदी को सफलता मिली।

मो. अजहरुदीन और संगीता बिजलानी
संगीता बिजलानी ने जब पूर्व क्रिकेट कप्तान अजहर से रोमांस किया तब उसकी खूब चर्चा हुई। दरअसल, अजहर पहले से ही शादीशुदा थे वहीं एक्टर सलमान खान संग संगीता का नाम लिया जाने लगा था। लेकिन अजहर ने संगीता से शादी के लिए अपनी पहली बीवी को छोड़ दिया। बाद में संगीता पर अजहर और उनकी बीवी की शादी तोड़ने का आरोप भी लगाया गया। हालांकि अब दोनों अब अलग हो चुके ​हैं।
विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता
बॉलीवुड और क्रिकेट की सबसे मिस्ट्री वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना के रिश्ते हैं। दरअसल, शादीशुदा होते हुए भी विवियन रिचर्ड्स के एक्ट्रेस नीना गुप्ता के साथ संबध थे। दोनों ने कभी शादी की बात स्वीकार नहीं की । इनके इस रिश्ते से एक संतान भी हुई जिसका नाम मसाबा है।
हरभजन सिंह और गीता बसरा
गीता बसरा को काफी दिनों तक आईपीएल में आॅफ स्पिनर हरभजन सिंह को चीयर्स करते देखा जाता रहा लेकिन इन दोनों ने रिश्तों पर दोनों खामोश रहे। इन दोनों ने अचानक शादी का एलान कर दिया। आज दोनों की एक खूबसूरत बेटी भी है।
हेजल कीच और युवराज सिंह
मीडिया में युवराज सिंह के कई रिश्ते रहे लेकिन उन्होंने शादी इंग्लैंड में रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस हेचल कीच से पिछले साल शादी कर ली। आज हेजल युवी के बिजनेस को संभाल रही हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिलेशन को लेकर लंबे समय तक मीडिया में चर्चा होती रही।  दोनों ने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट कर इस चर्चा को विराम दे दिया। इनके शादी की खबरें भी आती रहती हैं। अब देखना यह होगा कि इनका प्यार कितना परवान चढ़ पाता है।



No comments:

Post a Comment

thanks