Wednesday 10 May 2017

बीबर से कम नहीं उनकी 5 पॉपुलर एक्स गर्लफ्रेंड

दुनिया के सबसे महंगे पॉप सिंगर में से एक जस्टिन बीबर का बुधवार को मुंबई में कसंर्ट होने जा रहा है। बीबर के फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक को इस कंसर्ट का बेसब्री से इंतजार है। बीबर जितना अपने गाने और कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, उतना ही अपनी लव-लाइफ को लेकर चर्चाओं में छाए रहते हैं। 23 साल के बीबर ने अब तक 15 से ज्‍यादा लड़कियों के साथ डेटिंग की है। उनमें कुछ सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं। आज हम आपको बीबर की एक्स गर्लफ्रेंड्स और उनकी कमाई के बारे में बताने जा रहे हैं...

सेलेना गोमेज
जस्टिन बीबर सबसे पहले 2010 में अमेरिका की एक्ट्रेस-सिंगर सेलेना गोमेज के नजदीक आए थे। दोनों की रिलेशनशिप की खबरें तब मीडिया में खूब छाई रहीं। मीडिया ने दोनों की जोड़ी को 'जेलेना' नाम दिया। नवंबर 2012 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। गोमेज को फोर्ब्‍स पत्रिका ने 2016 की सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली यंग सिंगर्स की सूची में शामिल किया। 2016 में गोमेज की नेटवर्थ 2.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 162 करोड़ थी।
बारबारा पाल्वीन
बीबर का नाम विक्टोरिया सीक्रेट की मॉडल बारबारा पाल्वीन से जुड़ा। 2013-14 में इन दोनों को कई प्रोग्राम्स में साथ देखा गया। हालांकि बारबारा इस रिश्ते से इनकार करती रहीं। फोर्ब्‍स पत्रिका ने 2016 में दुनिया की सबसे महंगी मॉडल की सूची में 17वें स्‍थान पर रखा। पाल्‍वीन की कुल नेटवर्थ 40 लाख डॉलर यानी करीब 26 करोड़ रुपए है।
कर्टनी कार्दशियां
बीबर की गर्लफ्रेंड लिस्‍ट में किम कार्दशियां की बहन कर्टनी कार्दशियां का नाम भी शामिल है। टीवी की दुनिया की बड़ी स्‍टार कर्टनी को फोर्ब्‍स ने सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली एक्‍ट्रेस की सूची में रखा था। कर्टनी की नेटवर्थ 85 लाख डॉलर यानी 55 करोड़ के करीब है।  
कैलीन रूसो
‘कॉन्फिडेंट' और 'ऑल दैट मैटर्स' वीडियो में साथ काम कर चुकी मॉडल कैलीन रूसो को भी बीबर ने डेट किया। दोनों की सेट पर किस करते हुए तस्‍वीर वायरल भी हुई थी। कैलीन रूसो के साथ रिश्‍ते ज्‍यादा दिन तक नहीं चले। रूसो का नेटवर्थ 10 लाख डॉलर यानी 6.8 करोड़ के करीब है।
सोफिया रिची
बीबर की गर्लफ्रेंड्स की लिस्‍ट में अमेरिका की मॉडल सोफिया भी शामिल हैं। सोफिया और जस्‍टिन को कई बार हैंगआउट करते देखा गया। खासकर एक पार्क में दोनों को किस लेते देखा गया था। सोफिया की नेटवर्थ करीब 30 लाख डॉलर यानी करीब 19 करोड़ है।

No comments:

Post a Comment

thanks